Saturday, 7 September 2013

क्यों नही ?

आँखों से तो तुम बहुत कुछ कह जाती हो,
होठों से न जाने कुछ बताती क्यों नही |

चाहती तो हो तुम हर-एक को खुश रखना,
न जाने खुद तुम कभी मुस्कुराती क्यों नही |

मन में न जाने कितना विशाल मोहब्बत का समुंदर छिपा कर रखा है,
फिर सामने आकर कभी प्रेम जताती क्यों नही |

अँधेरे में मुझे हमेशा रोशनी दिखाती आई हो,
दिल से दिल की ज्योत कभी जलाती क्यों नही |

मधुर आवाज़ है तुम्हारी कोयल के जैसी,
कभी प्यारा-सा कोई गीत गुणगुणाती क्यों नही |

रो-रोकर अपने गले को बहुत सुखा दिया है तुमने,
अमृत का एक घूंट पीकर अपनी प्यास बुझाती क्यों नही |

सपनों में न जाने कितने ही वादे कर जाती हो,
असल ज़िंदगी में साथ रहने का भरोसा कभी दिलाती क्यों नही |

जानता हूँ मैं कि उदास हो तुम मुझे यूँ तन्हा देखकर,
फिर न जाने अपने बीच की यह दूरियाँ कभी मिटाती क्यों नही |

देखती हो तुम दूर से आँखों में टुकुर-टुकुर ऐसे,
कभी पल-दो-पल के लिए पास आती क्यों नही,
पास आती क्यों नही |

2 comments:

  1. In my opinion, as of now, this is your best one! Keep up the good work.:)

    ReplyDelete