कल बारिश में जो किसी मोर
को देखा,
तो तेरी याद आ गई |
पंख फैलाकर जो वह मस्ती में
झूमा,
तो तेरी याद आ गई |
बाग में दूर से एक गुलाब
खिला हुआ दिखा,
पास जाकर सुगंध ली, तो तेरी
याद आ गई |
कल अकेले में जो आँखे नम
हुई मेरी,
एक-एक आँसू की बूँद को
देखा, तो तेरी याद आ गई |
सूरज जो ढल रहा था आसमान
में हौले-हौले,
उसकी लालिमा पर नज़र गई, तो
तेरी याद आ गई |
कल नदिया किनारे एक छोटा सा
बच्चा खेलता हुआ दिखा,
उसकी मुस्कुराहट पर नज़र गई,
तो तेरी याद आ गई |
कल रात बिस्तर में एक मीठी
सी निंदिया आई मुझे,
सपनों में जब किसी परी को
देखा, तो तेरी याद आ गई |
मंदिर में जो पहुँचा भगवान
से मन्नत माँगने,
पूजा की थाली देखी, तो तेरी
याद आ गई |
आईने में जो निहार रहा था
मैं खुद को यूँ,
अपनी आँखो में जब झाँक कर देखा, तो तेरी याद आ गई |
अपनी आँखो में जब झाँक कर देखा, तो तेरी याद आ गई |