सूरज जब ढलता है कभी,
आसमान में कोई लाली सी छा
जाती है,
ऐसा ही कुछ होता है तेरे
कोमल गालों के साथ भी,
जब भी तू मुस्कुराती है |
मुश्किलों में रहता हूँ मैं
कभी,
फिर सामने तू आ जाती है,
दिल से सारे गम मिट जाते
हैं,
जब भी तू मुस्कुराती है |
न जाने कभी गुस्सा आ जाता
है मुझे,
फिर मेरी आत्मा तेरी परछाई
से रूबरू हो जाती है,
मन में सुकून सा मिल जाता
है,
जब भी तू मुस्कुराती है |
तन्हाई में जब खोया रहता
हूँ मैं कभी,
अचानक से आकर तू मेरा हाथ
थाम जाती है,
अपनापन सा लगता है यूँ
मुझे,
जब भी तू मुस्कुराती है |
गल्ती कर देती है जब तू
कभी,
फिर भोला सा चेहरा बना जाती
है,
मैं भी फिर हंस देता हूँ
कभी,
जब भी तू मुस्कुराती है |
कभी-कभी न जाने बिना बात
के,
जब बाल तू मेरे सहलाती है,
प्यार-सा हो जाता है तुझसे,
जब भी तू मुस्कुराती है,
जब भी तू मुस्कुराती है |
KYA BAAT HAI
ReplyDeleteThank you yaar!!
Delete