Saturday, 12 October 2013

आज फिर तेरी तस्वीर देखी ।

आज फिर तेरी तस्वीर देखी,
न जाने क्यूँ तू मुझे अपनी सी लगी,
इतना वक्त दूर रहने के बाद,
तुझे पाने की आस एक बार फिर दिल में जगी ।

ऐसा लगा कि तू मुझसे कुछ कह रही है,
जैसे कोई नदिया सी बह रही है ।
और जब मैं तुझे सुनने की कोशिश करूँ,
तो फिर तेरी आवाज़ मुझे सुनाई नहीं दे रही है ।

पर शायद मेरा दिल कहता है,
तू मुझे बीते दिन याद करा रही है,
जाने-अनजाने में ही सही,
मुझे मेरी गल्ती का एहसास दिला रही है ।

वह गल्ती जिस कारण तू मुझसे दूर हुई,
जिससे मुझे अपने जीवन में तेरी ज़रूरत महसूस हुई ।

आज एक बात समझ में आई,
बहुत सरल है किसी का दिल दुखाना,
पर उससे कई अधिक मुश्किल है,
अपनी गल्ती कबूल कर उसे वापिस मनाना ।

और सच कहूँ मेरी जाना, तो इससे भी कई ज़्यादा कठिन है,
उसे अपने जीवन में दोबारा लाना,
और हमेशा-हमेशा के लिए,
अपनी ज़िंदगी का एक हिससा बनाना ।

अब तो तू शायद किसी और का ही
हाथ थामकर चली है,
पर मैं जानू तो केवल इतना,
कि मेरे लिए तो सिर्फ तू ही बनी है ।

इसलिए आज भी कभी,
तुझे दूर से देख मुस्कुरा दिया करता हूँ,
तेरी आँखो में झाँक शर्मा दिया करता हूँ,
ऐसे ही कभी तुझे किसी और के साथ देख,
खुद का ही दिल मैं जला दिया करता हूँ ।

Tuesday, 24 September 2013

तेरी याद आ गई |

कल बारिश में जो किसी मोर को देखा,
तो तेरी याद आ गई |
पंख फैलाकर जो वह मस्ती में झूमा,
तो तेरी याद आ गई |

बाग में दूर से एक गुलाब खिला हुआ दिखा,
पास जाकर सुगंध ली, तो तेरी याद आ गई |

कल अकेले में जो आँखे नम हुई मेरी,
एक-एक आँसू की बूँद को देखा, तो तेरी याद आ गई |

सूरज जो ढल रहा था आसमान में हौले-हौले,
उसकी लालिमा पर नज़र गई, तो तेरी याद आ गई |

कल नदिया किनारे एक छोटा सा बच्चा खेलता हुआ दिखा,
उसकी मुस्कुराहट पर नज़र गई, तो तेरी याद आ गई |

कल रात बिस्तर में एक मीठी सी निंदिया आई मुझे,
सपनों में जब किसी परी को देखा, तो तेरी याद आ गई |

मंदिर में जो पहुँचा भगवान से मन्नत माँगने,
पूजा की थाली देखी, तो तेरी याद आ गई |

आईने में जो निहार रहा था मैं खुद को यूँ,
अपनी आँखो में जब झाँक कर देखा, तो तेरी याद आ गई |

Saturday, 7 September 2013

क्यों नही ?

आँखों से तो तुम बहुत कुछ कह जाती हो,
होठों से न जाने कुछ बताती क्यों नही |

चाहती तो हो तुम हर-एक को खुश रखना,
न जाने खुद तुम कभी मुस्कुराती क्यों नही |

मन में न जाने कितना विशाल मोहब्बत का समुंदर छिपा कर रखा है,
फिर सामने आकर कभी प्रेम जताती क्यों नही |

अँधेरे में मुझे हमेशा रोशनी दिखाती आई हो,
दिल से दिल की ज्योत कभी जलाती क्यों नही |

मधुर आवाज़ है तुम्हारी कोयल के जैसी,
कभी प्यारा-सा कोई गीत गुणगुणाती क्यों नही |

रो-रोकर अपने गले को बहुत सुखा दिया है तुमने,
अमृत का एक घूंट पीकर अपनी प्यास बुझाती क्यों नही |

सपनों में न जाने कितने ही वादे कर जाती हो,
असल ज़िंदगी में साथ रहने का भरोसा कभी दिलाती क्यों नही |

जानता हूँ मैं कि उदास हो तुम मुझे यूँ तन्हा देखकर,
फिर न जाने अपने बीच की यह दूरियाँ कभी मिटाती क्यों नही |

देखती हो तुम दूर से आँखों में टुकुर-टुकुर ऐसे,
कभी पल-दो-पल के लिए पास आती क्यों नही,
पास आती क्यों नही |

Tuesday, 27 August 2013

जब भी तू मुस्कुराती है |

सूरज जब ढलता है कभी,
आसमान में कोई लाली सी छा जाती है,
ऐसा ही कुछ होता है तेरे कोमल गालों के साथ भी,
जब भी तू मुस्कुराती है |

मुश्किलों में रहता हूँ मैं कभी,
फिर सामने तू आ जाती है,
दिल से सारे गम मिट जाते हैं,
जब भी तू मुस्कुराती है |

न जाने कभी गुस्सा आ जाता है मुझे,
फिर मेरी आत्मा तेरी परछाई से रूबरू हो जाती है,
मन में सुकून सा मिल जाता है,
जब भी तू मुस्कुराती है |

तन्हाई में जब खोया रहता हूँ मैं कभी,
अचानक से आकर तू मेरा हाथ थाम जाती है,
अपनापन सा लगता है यूँ मुझे,
जब भी तू मुस्कुराती है |

गल्ती कर देती है जब तू कभी,
फिर भोला सा चेहरा बना जाती है,
मैं भी फिर हंस देता हूँ कभी,
जब भी तू मुस्कुराती है |

कभी-कभी न जाने बिना बात के,
जब बाल तू मेरे सहलाती है,
प्यार-सा हो जाता है तुझसे,
जब भी तू मुस्कुराती है,
जब भी तू मुस्कुराती है |

Saturday, 3 August 2013

मुझे तुम बहुत अच्छी लगती हो

मेरे जीवन की श्वास हो तुम,
मेरे जीने का एहसास हो तुम,
हारकर भी जीत जाऊँ मैं ,
ऐसा अटूट विश्वास हो तुम |

मेरी हर तमन्ना हो तुम,
मेरी हर कोशिश हो तुम,
जिससे जीवन संवर जाए मेरा,
ऐसी अद्भुत मंज़िल हो तुम |

उमस की सुहावनी हवा हो तुम,
मेरी उदासी की हर-एक दवा हो तुम,
गंगा का पावन जल हो तुम,
मेरी खुशी का हर-एक पल हो तुम |

तुम, एक चित्रकार की कला हो,
जो एक उझड़े हुए आंगन को भी फूलों से भर सकती हो,
तुम अपने स्पर्श से पत्थर को भी
पानी में बदल सकती हो |

तुम ओस की बूँदों पर पड़ने वाली धूप हो,
या मेरे सपनों में आने वाली परी का स्वरूप हो,
तुम किसी कवि का लिखा हुआ प्यारा सा गीत हो,
या वीणा का मधुर संगीत हो |

बातों से तुम छोटी बच्ची लगती हो,
दिल से तुम बिलकुल सच्ची लगती हो,
जो भी हो तुम, जैसी भी हो,
पर मुझे तुम बहुत अच्छी लगती हो,
मुझे तुम बहुत अच्छी लगती हो |