आज फिर तेरी तस्वीर देखी,
न जाने क्यूँ तू मुझे अपनी
सी लगी,
इतना वक्त दूर रहने के बाद,
तुझे पाने की आस एक बार फिर
दिल में जगी ।
ऐसा लगा कि तू मुझसे कुछ कह
रही है,
जैसे कोई नदिया सी बह रही
है ।
और जब मैं तुझे सुनने की
कोशिश करूँ,
तो फिर तेरी आवाज़ मुझे सुनाई नहीं दे
रही है ।
पर शायद मेरा दिल कहता है,
तू मुझे बीते दिन याद करा
रही है,
जाने-अनजाने में ही सही,
मुझे मेरी गल्ती का एहसास दिला
रही है ।
वह गल्ती जिस कारण तू मुझसे
दूर हुई,
जिससे मुझे अपने जीवन में
तेरी ज़रूरत महसूस हुई ।
आज एक बात समझ में आई,
बहुत सरल है किसी का दिल
दुखाना,
पर उससे कई अधिक मुश्किल
है,
अपनी गल्ती कबूल कर उसे
वापिस मनाना ।
और सच कहूँ मेरी जाना, तो
इससे भी कई ज़्यादा कठिन है,
उसे अपने जीवन में दोबारा
लाना,
और हमेशा-हमेशा के लिए,
अपनी ज़िंदगी का एक हिससा
बनाना ।
अब तो तू शायद किसी और का
ही
हाथ थामकर चली है,
पर मैं जानू तो केवल इतना,
कि मेरे लिए तो सिर्फ तू ही
बनी है ।
इसलिए आज भी कभी,
तुझे दूर से देख मुस्कुरा
दिया करता हूँ,
तेरी आँखो में झाँक शर्मा
दिया करता हूँ,
ऐसे ही कभी तुझे किसी और के
साथ देख,
खुद का ही दिल मैं जला दिया
करता हूँ ।