Sunday, 23 March 2014

एक मुलाकात

आज न जाने यूँ कुछ बात हो गई,
चलते-चलते फिर उनसे मुलाकात हो गई।

कहीं दूर से चलकर वो आए जा रहे थे,
यहाँ हम भी बेतहाशा कदम बढ़ाए जा रहे थे।

कुछ ही वक्त में उनकी नज़रें हम से मिली,
चेहरे पर उनके एक भीनी मुस्कुराहट सी खिली।
हम तो पहले से ही अपना चैन खोए थे,
उनके ख्यालों में ढूबे खुद कल रात से ही नहीं सोए थे।

आज वही सपनों से निकलकर सामने खड़ी थी,
इसलिए हमारी उत्सुकता भी बढ़ी थी।

आकर यूँ उन्होंने जो बातें शुरू की हमसे,
उनकी आवाज़ की तरगो में झूल गए,
सुनते रहे बस उनको ही बेझिझक,
और खुद जो कहना था वह कम्बक्त भूल गए।

वह कहती रही, हम सुनते रहे,
और शाम ढ़लने को आई।
काफी देर बात करने के बाद,
उन्होंने विदा लेने की इच्छा जताई।

बेमन से ही सही, पर उनकी बात मान ली हमने,
और मुस्कुराती हुई वह हमसे आगे चली गयी,
होश तो पहले ही गँवा चुके थे हम,
अपनी हंसी से अब घायल भी कर गयी।

आज एक चांद आसमान में था, और एक नज़र के सामने,
अपने लिए यह सबसे हसीन रात हो गई,
आज न जाने यूँ कुछ बात हो गई,
चलते-चलते फिर मुलाकात हो गई,
आज फिर मुलाकात हो गई।

No comments:

Post a Comment